Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (27 नवंबर) को गाजियाबाद में भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति स्थापना और मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जन्म भले ही बिहार के वैशाली में हुआ था, लेकिन उनका महापरिनिर्वाण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पावागढ़ में हुआ था।
सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने उस जगह- फाजिल नगर - जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण लिया था, उसका नाम बदलकर पावा नगरी रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि यहां पहले जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म हुआ था। अयोध्या में भी चार पवित्र जैन तीर्थंकरों का जन्म हुआ है। काशी, जिसे दुनिया आध्यात्मिक नगरी मानती है, वहां भी चार जैन तीर्थंकर जन्मे थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वह श्रावस्ती गए, तो पता चला कि भगवान संभवनाथ जी, जो जैन तीर्थंकर थे, उनका जन्म भी श्रावस्ती में ही हुआ था।
ये भी पढ़े : बढ़ते वायु प्रदूषण पर SC का कड़ा रुख, बोले- क्या कोई निर्देश देने से तुरंत स्वच्छ हवा मिल सकती है?
सीएम योगी ने कहा कि भारत की परंपरा ऋषियों, संतों, मुनियों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान की लंबी कहानी है। यह कहानी इतनी बड़ी है कि इसे गिन पाना मुश्किल है। यह संदेश हमेशा से पूरी दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणा रहा है। दुनिया ने इस परंपरा से सीख लेकर अपने भविष्य की दिशा तय की है। आज भी भारत में हमारी पवित्र पूजा-पद्धतियां उसी सम्मान और श्रद्धा के साथ चल रही हैं और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…