Trending

पनामा में फिर भूकंप से हिली धरती, 6.1 तीव्रता के झटके; इमरजेंसी लागू होने के बाद मेट्रो व फ्लाइट सर्विस पर रोक

Panama Earthquake 6.1 Magnitude: मध्य अमेरिकी देश पनामा में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिल गई है। मंगलवार तड़के 6.1 तीव्रता के भूकंप ने ऐसे समय में दस्तक दी है, जब देश पिछले शुक्रवार आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के असर से उबरने की कोशिश कर रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, नया भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

147 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स, देशभर में इमरजेंसी

पनामा के आपातकालीन परिचालन केंद्र के निदेशक रेने गार्सिया के मुताबिक, शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के मुख्य भूकंप के बाद अब तक 147 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें कई झटकों की तीव्रता 6.1 से 6.6 तक रही है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों और तबाही की आशंका को देखते हुए सरकार ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है।

राहत कार्यों के लिए विशेष आयोग गठित, इमारतों से लेकर सड़कों तक नुकसान

पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने राहत कार्यों के समन्वय के लिए एक विशेष आयोग बनाया है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए राजधानी पनामा सिटी के ओमर पार्क और प्रांतीय सरकारी कार्यालयों में दान संग्रह केंद्र भी खोले गए हैं। भूकंप से घरों, स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, होटलों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसका सबसे ज्यादा असर कोकले प्रांत और पनामा सिटी में देखा गया।

मेट्रो सेवाएं बंद, हवाई अड्डे को भी करना पड़ा था बंद

भूकंप के बाद सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। वहीं, देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। हालांकि, स्थिति का आकलन करने के बाद हवाई अड्डे का संचालन फिर से बहाल कर दिया गया। लगातार आ रहे झटकों के बीच प्रशासन राहत और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटा है।

ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

Sunil Gupta

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

2 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

2 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

2 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

2 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

3 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

3 hours ago