New Governors Appointment: देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा ढाल सिंह बिशेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम, ब्रज मोहन राम को ओडिशा और सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राज्यपालों की नई नियुक्तियों में कुछ चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ राज्यों में नए नामों की एंट्री हुई है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम से हटाकर केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरल के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी संभालेंगे। ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर तमिलनाडु और केरल जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्यों में अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक अनुभव के बीच संतुलन बनाने की कोशिश भी नजर आती है। हालांकि, नियुक्तियों के पीछे सरकार की आधिकारिक मंशा स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में इन बदलावों का राजनीतिक असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद् डीवाई पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…