Breaking

पेपर लीक रोकने के लिए नया बिल लोकसभा में पेश, हंगामे के बीच जितेंद्र सिंह ने रखा प्रस्ताव

PEPUMA Bill 2026 in Loksabha: परीक्षा में पेपर लीक और नकल माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। NEET-UG विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया कदम उठाया है। मानसून सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया, जिसका मकसद परीक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकना और व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी बनाना है।

विपक्ष के हंगामे के बीच बिल पेश

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संशोधन देने के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय दिया गया है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि यह एक महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक है और सदन की मंशा ही देश की मंशा को दर्शाती है, इसलिए सभी सहयोग करें और चर्चा में हिस्सा लें। हालांकि, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा और इसी शोर-शराबे के बीच बिल पेश किया गया। बिल पेश होने के तुरंत बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे पर जताई नाराजगी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पेपर लीक रोकने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार अहम बिल लेकर आई है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि हंगामा करने के बजाय बिल पर चर्चा करें। रिजिजू ने कहा कि नए कानून में पेपर लीक में शामिल लोगों के लिए सख्त और तय समय में सजा का प्रावधान किया गया है, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

पेपर लीक पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

नए संशोधन विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत संगठित पेपर लीक गिरोहों और दोषी पाए जाने वाले लोगों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन का प्रावधान किया गया है, जो चार्जशीट दाखिल होने के बाद 3 महीने के भीतर सुनवाई पूरी कर फैसला सुना सकेंगी। वहीं, जांच एजेंसियों को भी पेपर लीक मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने के अंदर पूरी करने की समय-सीमा तय की गई है, ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।


Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago