State

Pappu Yadav Vs Tejashwi Yadav: ‘मुझे नायक बनने की इच्छा नहीं’, तेजस्वी यादव को बरपे पप्पू यादव

Pappu Yadav Vs Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं में आपसी खींचतान खुलकर जनता के सामने आ रही है। जहां एक तरफ NDA और महागठबंधन एक दूसरे से खुले मंच से सवाल जबाव कर रहे हैं, तो वहीं अब पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।

तेजस्वी पर पप्पू यादव ने किया पलटवार !

जानकारी के लिए बता दें कि पप्पू यादव निर्दलीय सांसद होते हुए भी कांग्रेस के नेता हैं। इसी तालमेल को लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ राजद की किलेबंदी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव  पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 'नायक' बनने की कोई इच्छा नहीं है, बल्कि वे बिहार के बेटे और सेवक के रूप में खुश हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों पर भी खुलकर जवाब दिया।

तेजस्वी पर पप्पू यादव ने किया पलटवार !

पप्पू यादव ने कहा कि मैं बिहार का बेटा हूं, सेवक हूं और बेटा व सेवक ही रहूंगा। मुझे नायक बनने की कोई इच्छा नहीं है। पप्पू यादव का यह बयान शनिवार को पटना में राजद कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर के जवाब में आया है, जिसमें तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ 'बिहार का नायक' लिखा था।

पप्पू यादव ने लालटेन पर दिया बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समस्तीपुर रैली में 'लालटेन' के जिक्र पर पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि क्या पीएम को पता है कि 1985 में भारत में कंप्यूटर कौन लाया था? राजीव गांधी के नेतृत्व में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर अमेरिका से लाए गए। राजीव गांधी ने देश में बिजली परियोजनाएं भी शुरू की थीं।

बीजेपी पर पप्पू यादव ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चे पूरी दुनिया के लिए रील बना रहे हैं, लेकिन इसमें भाजपा और सरकार की कोई भूमिका नहीं है। रील के लिए पैसा अमेरिका से आ रहा है, भारत की इसमें कोई भागीदारी नहीं है। एनडीए और भाजपा सिर्फ़ झूठ और खोखली बयानबाजी फैलाते हैं।

चिराग पासवान पर भी बोला हमला

पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2005 में उनके पिता स्व. रामविलास पासवान ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी, लेकिन राजद ने तब और अब (2025 में) भी मुस्लिम मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री देने से इनकार किया। चिराग ने यह भी कहा था कि बंधुआ वोट बैंक बनकर सम्मान और भागीदारी नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

इस पर पप्पू यादव ने जवाब दिया कि लगता है चिराग पासवान को कुछ पता नहीं है। इस देश में विभिन्न राज्यों में सबसे पहले दलित मुख्यमंत्री कांग्रेस ने नियुक्त किए थे। हमारे नेता राहुल गांधी दलितों और अल्पसंख्यकों दोनों को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करेंगे, ताकि समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो।

Sapna Yadav

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago