देश

रिटायरमेंट के दिन IAS अधिकारी गिरफ्तार, हरियाणा के ₹169 करोड़ के बैंकिंग घोटाले में CBI की कार्रवाई

Haryana: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के तत्कालीन सदस्य सचिव और IAS अधिकारी प्रदीप कुमार को 169 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में उनके रिटायरमेंट के आखिरी कार्यदिवस पर गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाने के नाम पर HSPCB की राशि चंडीगढ़ स्थित IDFC First Bank की सेक्टर-32 शाखा में ट्रांसफर करने की मंजूरी दी।

FD नहीं बनी, खाते से निकाली गई रकम

CBI के अनुसार, यह राशि विभाग की स्वीकृति या आधिकारिक रिकॉर्ड के बिना HSPCB के नाम पर खोले गए एक बैंक खाते में भेजी गई। किसी भी रकम की FD नहीं बनाई गई। इसके बजाय खाते से फर्जी डेबिट ट्रांजैक्शन के जरिए 169 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। एजेंसी का दावा है कि यह हरियाणा सरकार के किसी विभाग को बैंकिंग धोखाधड़ी में हुआ अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय नुकसान है।

504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा मामला

CBI के मुताबिक, IAS अधिकारी प्रदीप कुमार ने तय सीमा से अधिक सरकारी धन ट्रांसफर की अनुमति दी और जांच से बचते रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह मामला हरियाणा के 504 करोड़ रुपये के कथित बैंकिंग घोटाले से जुड़ा है, जिसमें फर्जी FD और बैंक लेनदेन के जरिए सरकारी धन शेल कंपनियों तक पहुंचाने का आरोप है। अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और CBI पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: हर दिन मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से बिगड़ सकती है दिल की धड़कन? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago