दिल्ली/NCR

दिल्ली में पार्किंग अब जेब पर भारी! NDMC का बड़ा फैसला, जानिए क्या है नए रेट और कब तक रहेंगे लागू

Delhi News: दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए NDMC ने कड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-II के तहत पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला लिया है। यह फैसला 29 अक्टूबर से ही लागू हो गया है। इस फैसले के बाद अब दिल्लीवासियों को अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए पहले से दोगुनी कीमत चुकानी होगी।

NDMC का दावा है कि इस कदम का मकसद दिल्ली की सड़कों पर निजी वाहनों की भीड़ को कम करना और लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर प्रेरित करना है। अधिकारी मानते हैं कि जब तक ग्रैप-II लागू रहेगा, तब तक यह नई दरें प्रभावी रहेंगी। जैसे ही वायु गुणवत्ता सुधरेगी और प्रतिबंध हटेंगे, पार्किंग शुल्क भी पुराने रेट पर लौट आएगा।

अब कितना देना होगा पार्किंग चार्ज?

पहले NDMC की पार्किंग में चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति घंटा और अधिकतम 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क था। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये प्रति घंटा और 50 रुपये प्रतिदिन लिया जाता था।
अब नए आदेश के बाद ये दरें दोगुनी हो गई हैं-
चार पहिया वाहनों के लिए: 40 रुपये प्रति घंटा और 200 रुपये प्रतिदिन
दोपहिया वाहनों के लिए: 20 रुपये प्रति घंटा और 100 रुपये प्रतिदिन

क्यों लिया गया ये कदम?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर इन दिनों खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। हवा में धुंध की मोटी परत छाई है, जिससे लोगों को खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषण के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
इसी को ध्यान में रखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP के दूसरे चरण को लागू किया और NDMC को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

कहां-कहां लागू होगा नया चार्ज?

NDMC के पास वर्तमान में कुल 128 पार्किंग साइट्स हैं, जिनमें से 99 ऑफ-रोड पार्किंग स्थल, 3 मल्टी-लेवल कॉम्प्लेक्स और 24 ऑन-स्ट्रीट पार्किंग स्पॉट्स शामिल हैं। इनमें से अधिकांश क्षेत्र कनॉट प्लेस और सेंट्रल दिल्ली में स्थित हैं, जहां हर दिन हजारों वाहन खड़े किए जाते हैं। NDMC का कहना है कि यह कदम अस्थायी है, लेकिन अगर लोगों ने निजी वाहनों का उपयोग कम नहीं किया तो भविष्य में इसे और सख्त किया जा सकता है। संकेत साफ है- अगर हवा बचानी है, तो सड़कों पर गाड़ियां घटानी होंगी।

ये भी पढ़ें : Canada News : कनाडा में भारतीय उद्योगपति की हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

12 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

31 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

49 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

2 hours ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago