Breaking

पेपर लीक मुद्दे पर संसद में बवाल, सदन 6 बार हुआ स्थगित, राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए टली

Parliament Monsoon Session Paper Leak: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को पेपर लीक मुद्दे और CJP के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित रही। लगातार विरोध के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही आज छठी बार स्थगित करनी पड़ी। अब राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है, जबकि लोकसभा की बैठक आज दोपहर 3 बजे फिर से शुरू होगी।

PM मोदी ने राहुल गांधी पर भी कसा तंज

संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय स्टार्टअप की हालिया रॉकेट लॉन्चिंग की सराहना की और युवाओं की क्षमता की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा, "हमारे युवा 28 साल के हैं, 56 साल के नहीं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की संभावनाएं अंतरिक्ष की तरह असीम हैं और उनकी उपलब्धियां देश का गौरव बढ़ा रही हैं। हालांकि, उन्होंने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन, आत्महत्या के मामलों और परीक्षा पेपर लीक को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन पर कोई टिप्पणी नहीं की। दूसरी ओर, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह संसद में NEET पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर दान चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

संसद में लगातार हंगामा, विपक्ष ने उठाए NEET और राम मंदिर के मुद्दे

मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित रही। सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सांसदों ने NEET पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने कई बार शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर सदन को पहले 12 बजे, फिर 2 बजे और बाद में ढाई बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इस बीच CJP के प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

सर्वदलीय बैठक में भी दिखी विपक्ष की नाराजगी

मानसून सत्र से एक दिन पहले 19 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 40 दलों के 58 नेताओं की सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में विपक्ष ने NEET पेपर लीक, राम मंदिर दान मामले और E20 जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की। वहीं, 20 बागी टीएमसी सांसदों (NCPI) को बैठक में बुलाए जाने का विरोध करते हुए विपक्षी दलों ने बैठक से वॉकआउट भी किया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago