Patna Metro Fare: पटना के लोगों का मेट्रो का इंतजार अब और आसान होने जा रहा है। 2 जुलाई से पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा और यात्रियों को 5 नए स्टेशनों तक सफर की सुविधा मिलेगी। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा, जिससे शहर के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पटना मेट्रो का नया रूट न्यू ISBT से शुरू होकर जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक जाएगा। हालांकि, मेट्रो खेमनीचक स्टेशन से होकर जरूर गुजरेगी, लेकिन वहां फिलहाल नहीं रुकेगी। इसकी वजह यह है कि स्टेशन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण पूरा होने के बाद ही इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
न्यू ISBT से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का अधिकतम किराया 30 रुपये तय किया गया है, जबकि भूतनाथ स्टेशन तक सफर के लिए 15 रुपये देने होंगे। अभी तक मेट्रो सेवा न्यू ISBT से भूतनाथ तक ही उपलब्ध थी, जिसे अब मलाही पकड़ी तक बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल मेट्रो का संचालन सिंगल ट्रैक पर और वॉकी-टॉकी आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए किया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…