Patna Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक 6 साल का बच्चा चर्चा का केंद्र बन गया। पहली कक्षा में पढ़ने वाला आदित्य प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करने लगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आदित्य ने बताया कि वह छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में आया है। वीडियो में वह सरकार से युवाओं के रोजगार और नौकरी से जुड़े वादों को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। उसने कहा कि छात्रों को रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
वायरल वीडियो में आदित्य ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने छात्रों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था। उसका सवाल था कि जब नौकरी देने की बात कही गई थी तो छात्रों को लाठी क्यों मिल रही है। उसने सरकार से यह भी पूछा कि युवाओं के लिए किए गए वादों और योजनाओं का क्या हुआ और उन्हें पूरा क्यों नहीं किया जा रहा।
दरअसल, TRE-4 में एकल परीक्षा और निगेटिव मार्किंग हटाने समेत कई मांगों को लेकर छात्रों ने पटना में प्रदर्शन किया। छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया। डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी दौरान सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों के बीच 6 साल के आदित्य का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/iit-delhi-suicide-case-student-protest/
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…