LPG cylinder price Hike: ईरान युद्ध के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट के साथ-साथ होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे कारोबारों पर भी पड़ने वाला है।
अमेरिकी-इजरायल के हमले के बाद भारी तनाव के चलते ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया। इससे साउथ एशिया को आने वाले तेल की खेप प्रभावित हुई है। कच्चे तेल की कमी चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है। भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से प्रभावी होगी।
एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले भरोसा दिलाया था कि देश में एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत के पास कितने दिन का बचा है क्रूड, जानिए कितने प्रतिशत खाड़ी देशों से आता है LNG
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…