Philippines Earthquake: फिलीपींस में सोमवार सुबह धरती ने ऐसा करवट ली कि लोगों में दहशत फैल गई। महज एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिनमें सबसे शक्तिशाली झटके की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास बताया जा रहा है। तेज झटकों के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कई इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लगातार आए इन झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, फिलीपींस में सोमवार सुबह महज एक घंटे के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंप के झटके दर्ज किए गए। पहला और सबसे बड़ा भूकंप सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई। इसके बाद 5 बजकर 18 मिनट पर दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.4 रही। वहीं तीसरा भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 6.6 दर्ज की गई। लगातार आए इन तेज झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी और कई इलाकों में लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
फिलीपींस के पास आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान ने अपने प्रशांत तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है, जहां एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। वहीं अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी खतरनाक लहरों से तटीय क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने का खतरा बताया है। इसके बाद इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…