अध्यात्म

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज पर क्या करें क्या न करें, जानें शुभ मुहूर्त; भोग और पूरी विधि

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज का दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की भक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व खासतौर पर ब्रज क्षेत्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने से प्रेम, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। फुलेरा दूज को “अबीर-गुलाल की शुरुआत” का भी पर्व माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से ब्रज में होली का रंग जमने लगता है।

फुलेरा दूज क्या है, क्यों मनाई जाती है

फुलेरा दूज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाता है और भक्त रंग-गुलाल अर्पित करके प्रेम और आनंद का उत्सव मनाते हैं। ब्रज में इस पर्व को “फूलों की होली” के रूप में भी देखा जाता है। कई मंदिरों में गुलाल के साथ फूलों की वर्षा भी होती है।

तिथि और शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज की पूजा के लिए दिन का समय सबसे उत्तम माना जाता है। हालांकि, सही मुहूर्त पंचांग के अनुसार शहर स्थान के हिसाब से कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। पूजा का शुभ समय सुबह से दोपहर तक का समय पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। मंदिरों में आमतौर पर इसी समय राधा-कृष्ण को गुलाल और फूल अर्पित किए जाते हैं।

फुलेरा दूज पूजा का महत्व

फुलेरा दूज को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन राधा-कृष्ण की कृपा पाने के लिए उत्तम है। प्रेम संबंधों में मिठास आती है। घर में सकारात्मकता और खुशहाली बढ़ती है।

पूजा की सही विधि

फुलेरा दूज की पूजा घर पर भी आसानी से की जा सकती है। पूजा विधि इस प्रकार करे सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें, पूजा स्थान की सफाई करें, पूजा सामग्री तैयार रखें रोली, चंदन, अक्षत ,दीपक जलाकर संकल्प लें, राधा-कृष्ण का पूजन करें,मंत्र और आरती करे फिर घर में प्रसाद बांटें।

फुलेरा दूज पर क्या भोग लगाएं

इस दिन राधा-कृष्ण को मीठा भोग बेहद प्रिय माना जाता है। भोग के लिए श्रेष्ठ विकल्प माखन-मिश्री, पंचामृत,खीर, दूध से बनी मिठाई ।ध्यान रखें भोग में तुलसी जरूर रखें, लेकिन तुलसी दल सीधे कृष्ण को चढ़ाएं और राधारानी को फूल अर्पित करें।

फुलेरा दूज पर रंग-गुलाल खेलना शुभ है या नहीं

हाँ, फुलेरा दूज पर गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें पूजा के बाद ही रंग-गुलाल करें , किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें, प्राकृतिक गुलाल का उपयोग करें, मंदिर में मर्यादा का पालन करें।

फुलेरा दूज 2026 राधा-कृष्ण की कृपा पाने का बेहद शुभ अवसर है। अगर आप इस दिन श्रद्धा से पूजा करते हैं, भोग लगाते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं, तो यह दिन आपके घर में प्रेम, सुख और समृद्धि का रंग भर सकता है।

ये भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नए अवतार ने फैंस को किया हैरान

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago