MP News
MP News : धार जिले के पीथमपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर काम के दौरान एक भारी-भरकम क्रेन अचानक गिर गई। क्रेन के गिरने से नीचे से गुजर रहे दो पिकअप वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सागौर थाना इलाके में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह के समय क्रेन से एक बड़ा पिलर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह बगल की सर्विस रोड पर जा गिरी। दुर्भाग्य से उसी वक्त दो पिकअप वाहन वहां से गुजर रहे थे, जो क्रेन के नीचे दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस और बचाव दल क्रेन को सीधा करने और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में बैठे लोगों की हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़े - इंदौर मॉडल ने फिर जीता दिल! असम की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी भी सीखेंगे स्वच्छता का ये फॉर्मूला, जानिए पूरी खबर
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और दुख का माहौल है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में बाधा न डालें और दूरी बनाए रखें।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…