मध्य प्रदेश

इंदौर मॉडल ने फिर जीता दिल! असम की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी भी सीखेंगे स्वच्छता का ये फॉर्मूला, जानिए पूरी खबर

MP News: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश का यह शहर अब न सिर्फ सफाई का प्रतीक बन चुका है, बल्कि देशभर के राज्यों के लिए एक ‘लाइव क्लासरूम’ भी बन गया है। इसी क्रम में असम राज्य की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) के प्रतिनिधि दल ने हाल ही में इंदौर का दौरा किया और यहां के सफाई एवं वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया।

जानिए क्या है इंदौर मॉडल

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर आज पूरे देश के लिए स्वच्छता का प्रतीक बन चुका है। लगातार आठ वर्षों से भारत का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाला इंदौर अपने अनोखे “इंदौर मॉडल” की वजह से देशभर में उदाहरण पेश कर रहा है। इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और जनभागीदारी। हर घर से रोजाना गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाता है। शहर के सभी कचरा वाहन GPS से जुड़े हैं, जिससे हर रूट की निगरानी होती है।

कचरे को प्रोसेस कर कम्पोस्ट, रीसायकल मटेरियल और बायो-CNG गैस तैयार की जाती है। यह गैस नगर निगम की बसों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होती है। इंदौर ने न केवल कचरे को संसाधन में बदला, बल्कि इसे एक राजस्व मॉडल बना दिया। महापौर, प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी ने सफाई को एक अभियान नहीं बल्कि आंदोलन बना दिया है। यही कारण है कि अब असम सहित कई राज्य “इंदौर मॉडल” को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि उनके शहर भी स्वच्छ भारत की इस प्रेरणा को दोहरा सकें।

शहर की स्वच्छता व्यवस्था का पूरा प्रेजेंटेशन

इंदौर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त दिलीप ठाकुर और अतिरिक्त आयुक्त रोहित सिसोनिया ने समिति को शहर की स्वच्छता व्यवस्था का पूरा प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद समिति के सदस्य शहर के विभिन्न इलाकों में गए, जहां उन्होंने कचरा संग्रहण, ट्रांसफर स्टेशन, डोर-टू-डोर वेस्ट सेग्रीगेशन और रिसाइक्लिंग यूनिट की कार्यप्रणाली का मैदानी अवलोकन किया।

स्वच्छता व्यवस्था को मिली खूब सराहना

असम से आए प्रतिनिधियों ने इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को 'अभिनव और अनुकरणीय' बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल न केवल कचरा प्रबंधन में कुशल है, बल्कि इसमें नागरिकों की भागीदारी और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट संतुलन भी दिखता है। समिति ने यह भी घोषणा की कि असम के प्रमुख शहरों में ‘इंदौर मॉडल’ को अपनाने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।

जनता की भावना और सहभागिता

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मौके पर कहा, इंदौर की स्वच्छता की सफलता प्रशासन या मशीनों की नहीं, बल्कि जनता की भावना और सहभागिता की कहानी है। यह केवल अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने बताया कि शहर ने कचरे को संसाधन में बदलने की दिशा में कई नवाचार किए हैं, जैसे कि बायो-सीएनजी उत्पादन, प्लास्टिक वेस्ट से ईंधन निर्माण और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा देना।

असम समिति के सदस्यों ने कहा कि वे इंदौर के इस मॉडल को अपने राज्य के शहरी निकायों में लागू करेंगे, ताकि वहां भी स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। इंदौर की यह उपलब्धि न केवल शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह प्रमाण भी है कि जब जनता और प्रशासन साथ आएं, तो कोई भी शहर भारत का “क्लीन कैपिटल” बन सकता है।

ये भी पढ़े – भारत में Starlink की एंट्री की तैयारी, आज से सिक्योरिटी डेमो की शुरुआत, जानें क्या है और कैसे काम करेगा ?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago