PM Modi visits Ghana
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अफ्रीकी देश घाना के दौरे पर पहुंचे। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने राजधानी एक्रॉ में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को घाना की सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी भी मिली है।
बता दें कि पीएम मोदी आज से यानी 2 जुलाई से 8 दिनों के लिए 5 देशों के दौरे पर हैं। इस बीच वो सबसे पहले घाना पहुंचे हैं। यह भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की 30 सालों में पहली घाना की यात्रा है। इससे पहले साल 1957 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और साल 1995 में नरसिम्हा राव बतौर प्रधानमंत्री घाना के दौरे पर गए थे।
घाना के बाद प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो, फिर अर्जेंटीना, उसके बाद ब्राजील और सबसे आखिरी में नामीबिया जाएंगे। साल 2014 से अब तक के तीन कार्यकाल में, पीएम मोदी का त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया का भी पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री ब्राजील में BRICS की समिट में हिस्सा लेने वाले हैं।
खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल के तेवर पड़े ठंडे, भारत से लगाई गुहार
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…