दुनिया

खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल के तेवर पड़े ठंडे, भारत से लगाई गुहार

India-Pakistan:कुछ दिन पहले तक भारत को खून बहाने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की हेकड़ी निकल चुकी है। यही वजह है कि अब बिलावल भुट्टो ने भारत से बातचीत के लिए गुहार लगाई है। साथ ही बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद के खिलाफ भारत और पाकिस्तान के साथ आने की वकालत भी की।

हर मोर्चे पर घुटने टेकने को मजबूर पाक

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद से पाकिस्तान (India-Pakistan) पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है। वहीं दुनिया के कई देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा कर भारत को समर्थन दिया है।

पाकिस्तान के साथ साझेदारी की अपील

दरअसल, भुट्टो इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट में “दुनिया के लिए आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई” विषय पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। बड़ी बात यह है कि जिस विषय पर भुट्टो बोल रहे थे उन आतंकियों को पालने का इतिहास भी उनके अपने देश पाकिस्तान का ही रहा है। उन्होंने पाकिस्तान संग साझेदारी बनाने की भी अपील की। भुट्टो ने कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी बनाने के लिए तैयार है। एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि साथ मिलकर, एक अरब लोगों को आतंकवाद से बचाने के लिए दो पड़सियों को साथ आने की जरूरत है।”

यह भी पढ़ें: “पैंट उतरवाकर धर्म की पहचान करने वाले…”, मुजफ्फरनगर मामले में एसटी हसन का बड़ा बयान

हालांकि, इस दौरान बिलावल भुट्टो ने कश्मीर का मुद्दा भी छेड़ा। भुट्टो ने दोनों देशों से कश्मीर मुद्दे को ‘लोगों की आकांक्षाओं’ के मुताबिक हल करने की बात कही। वहीं भुट्टो ने सिंधु जल समझौते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पानी को हथियार में बदलना ठीक नहीं। जबकि बिलावल ने इससे पहले कई बार भारत को सिंधु जल समझौते को बहाल करने के लिए धमकियां दी हैं।

यह भी देखें: Donald trump Vs Elon Musk: दिग्गजों की जंग, Trump और Musk की लड़ाई दिन-ब-दिन क्यों बढ़ रही है? |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

47 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

4 hours ago