Narendra Modi-Lula da Silva
नई दिल्ली। ब्राजील के प्रसिद्ध शहर- रियो डी जनेरियो के म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट में BRICS देशों की 17वीं समिट का आयोजन हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट में शामिल होने के लिए म्यूजियम पहुंच गए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी का गले लगाकर स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी 12वीं बार ब्रिक्स समिट में हिस्सा ले रहे हैं। समिट के दौरान पीएम मोदी BRICS के कई सदस्य देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समिट में भारत सीमा पार आतंकवाद पर अपनी चिंताओं को जाहिर कर सकता है। बता दें कि इस बार BRICS समिट का एजेंडा क्लाइमेट एक्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सही इस्तेमाल और ग्लोबल हैल्थ जैसे मुद्दे हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों के दौरे पर हैं। वो घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना के बाद रविवार की सुबह ब्राजील पहुंचे। यहां पर वे तीन दिन रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी।
रियो डि जेनेरियो में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में कई नेता हिस्सा नहीं ले रहे हैं। प्रमुख नामों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं तो दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि एक दशक लंबे शासन में यह पहली बार है जब चीनी राष्ट्रपति इस सालाना ब्रिक्स बैठक में शामिल नहीं हो रहे।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…