Chirag Paswan
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। राज्य में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच राज्य के दोनों बड़े गठबंधन- NDA और INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच एनडीए के प्रमुख दल- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो बिहार में चुनाव जरूर लड़ेंगे। उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चिराग ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की हर सीट पर चिराग पासवान खुद खड़ा होगा।
चिराग ने कहा कि वह बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मिशन की कामयाबी के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत वक्त से विपक्ष के लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि यह सरकार आरक्षण को खत्म कर देगी, लेकिन आप लोग नोट कर लें जब तक रामविलास पासवान का बेटा चिराग पासवान जिंदा है, तब तक दुनिया की कोई भी ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर पाएगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने ये भी दावा किया कि हमें बार-बार बिहार आने से रोकने का प्रयास होता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर चिराग ने निशाना साधते हुए कहा कि उनको बिहार आने से रोकने की साजिश रची जा रही है, लेकिन चिराग पासवान अब किसी से भी डरेगा नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह चाहते हैं कि वो (चिराग) बिहार ना आएं और हमेशा केंद्र की ही राजनीति करें। लेकिन मैं अब बिहार में ही सक्रिय राजनीति करूंगा।
खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…