देश

रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी बंगले में रह रहे हैं पूर्व CJI चंद्रचूड़, SC एडमिनिस्ट्रेशन ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ रिटायरमेंट के बाद भी अपने सरकारी बंगले- 5, कृष्ण मेनन मार्ग में रह रहे हैं। इसे लेकर अब सुप्रीम कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने केंद्र सरकार को लेटर लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि पूर्व सीजेआई से जल्द से जल्द उनका बंगला खाली करा लिया जाए, ताकि हम उसे फिर से अदालत के हाउसिंग पूल में शामिल कर सकें।

चार जजों को नहीं मिला है बंगला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस वक्त चीफ जस्टिस बीआर गवई को मिलाकर कुल 33 जज हैं। सर्वोच्च न्यायालय में जजों की सेंक्शन संख्या 34 है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शीर्ष कोर्ट के चार जजों को अभी तक सरकारी बंगला नहीं दिया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन जज फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के ट्रांजिट अपार्टमेंट में, वहीं एक जज स्टेट गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। शीर्ष अदालत ने कहा है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द 5, कृष्ण मेनन मार्ग बंगला खाली कराए।

टाइप VIII बंगले में रह रहे हैं चंद्रचूड़

बता दें पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। नियमों के मुताबिक, चीफ जस्टिस को उनके कार्यकाल के दौरान टाइप VIII (टाइप-8) बंगला दिया जाता है। रिटायरमेंट होने के बाद वो 6 महीने तक टाइप VII (टाइप 7) बंगले में रह सकते हैं। जिसका उन्हें किराया नहीं देना पड़ेगा।

फिलहाल पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को रिटायर हुए 8 महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। रिटायरमेंट के बाद अभी तक चंद्रचूड़ खुद को अलॉट हुए टाइप VIII बंगले में ही रह रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ के बाद उनके दोनों उत्तराधिकारियों- पूर्व चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और मौजूदा चीफ जस्टिस बीआर गवई 5, कृष्ण मेनन मार्ग में शिफ्ट नहीं हुए हैं। दोनों जस्टिस फिलहाल अपने पुराने बंगले में ही रह रहे हैं। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन चाहता है कि पूर्व CJI चंद्रचूड़ टाइप-8 बंगला खाली कर दें।

यह भी पढ़ें-

बिहार में कांग्रेस का एक और नया दांव…19 जुलाई को पटना में मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगी पार्टी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

12 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

18 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

41 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago