मनोरंजन

बॉर्डर 2 के बाद भी टी-सीरीज के साथ काम करेंगे दिलजीत दोसांझ.. FWICE ने हटाया प्रतिबंध !

Diljit Dosanjh : बॉर्डर 2 और उसके बाद दूसरे किसी फिल्म में टी-सीरीज द्वारा दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि कंपनी ने भविष्य में किसी प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता के साथ संबंध तोड़ने का फैसला किया है. हालांकि बाद में फिर प्रोडक्शन बैनर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है,जिससे अफवाहों पर विराम लग गया. सरदार जी 3 को लेकर हुई आलोचनाओं के कारण बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग को लेकर उठे विवाद के बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है.

टी-सीरीज ने खारिज किया अटकलें

दिलजीत द्वारा बॉर्डर 2 के सेट से एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के बाद, रिपोर्ट्स सामने आईं कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने निर्माता भूषण कुमार के अनुरोध के बाद अपना प्रतिबंध हटा लिया है . FWICE ने बॉर्डर 2 के निर्माण को आगे बढ़ने की अनुमति दी, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि दिलजीत के साथ उसका असहयोग वाला रुख आगामी प्रोजेक्ट के लिए जारी रहेगा. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भूषण कुमार ने एफडब्ल्यूआईसीई को भरोसा दिलाया था कि टी-सीरीज़ बॉर्डर 2 के बाद दिलजीत के साथ संबंध तोड़ लेगी.

हालांकि मुंबई मिरर के एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रोडक्शन कंपनी के एक करीबी सूत्र ने इन आरोपों से इनकार किया है. सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया कि ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं.सूत्र ने कहा कि टी-सीरीज ने हमेशा दिलजीत के साथ एक मजबूत और बेहतरीन वर्क रिलेशन है और भविष्य की प्रोजेक्ट पर भी उनके साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक है.

क्यों लगाया गया था बैन

बता दें कि इस हफ़्ते की शुरुआत में दिलजीत ने बॉर्डर 2 में अपनी जगह बनाए जाने की अफवाहों को खारिज करते हुए फ़िल्म की शूटिंग के पीछे का एक वीडियो शेयर किया था. जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि FWICE ने दिलजीत पर उनकी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के लिए प्रतिबंध हटा दिया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि FWICE ने यह फ़ैसला भूषण कुमार के उनसे संपर्क करने और व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के बाद लिया.

ज्ञात हो FWICE का फैसला दिलजीत और उनके आने वाले प्रोजेक्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांगों के बाद आया. अभिनेता ने सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेता हनिया आमिर के साथ काम किया था. फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज़ हुई थी लेकिन इसे भारत में रिलीज़ नहीं किया गया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

31 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago