उत्तर प्रदेश

मरकर जिंदा हो गई झांसी की 90 साल की दादी, मौत के ढाई घंटे बाद वापस चलने लगी सांसे

लखनऊ/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक परिवार में पसरा मातम उस वक़्त हैरानी में तब्दील हो गया जब 90 साल की बुजुर्ग महिला मौत के ढाई घंटे बाद फिर से जिंदा हो गई। रिश्तेदारों को मौत की सूचना दे दी गई थी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही कुछ रिश्तेदार आखिरी विदाई देने पहुंच भी गए। बाद में बूढ़ी दादी की सांसे चलने लगी। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

जानिए पूरी घटना

हैरान कर देने वाली यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में हुई है। 90 साल की माया देवी का शरीर सुबह 10 बजे अचानक ठंडा पड़ गया। परिवार के लोगों के काफी हिलाया-डुलाया लेकिन कोई एक्टिविटी नहीं हुई। पड़ोस में रहने वाले कंपाउंडर ने आकर नब्ज चेक की। उन्होंने उनको मृत बता दिया। इसके बाद घर में रोना-धोना शुरू हो गया। दादी को जमीन पर लिटाया गया। सिर के पास अगरबत्ती जला दी गई।

क्या कोई मरकर जिंदा हो सकता है?

अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी थी लेकिन ढाई घंटे बाद जब उनके शरीर पर गंगाजल छिड़का गया तो सांसे चलने लगी। लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। माया देवी ने मुंह खोलकर सांस लेना शुरू किया तो सब खुश हो गए। माया देवी अब सबसे बात भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं इतनी देर तक सो रही थी, मुझे कुछ पता नहीं चला। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि कोई मरकर जिंदा नहीं हो सकता है। मरीज न्यूरोमैटिक शॉक में चले जाने से मृत अवस्था में चला जाता है। जैसे ही शॉक टूटता है, उसे होश आ जाता है।

 

खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत

आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago