खेल

गिल के बाद एजबेस्टन में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, SENA के खिलाफ हासिल किया ये बड़ी उपलब्धि!

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपनी धमाकेदार पारी के बदौलत ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने शनिवार को SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने.

SENA देशों के खिलाफ 2,000 टेस्ट रन

पंत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में मात्र 58 गेंदों पर 65 रन की अपनी शानदार पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. ​​पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए. पंत ने अब तक 28 SENA टेस्ट मैचों में 41.28 की औसत से 2,023 रन बनाए हैं. जिसमें छह शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन है.

दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में पंत दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.पंत ने दोनों मैच की चार पारी में 85.50 की औसत और 81.81 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं.पंत की इस पारी में दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं.

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

पंत ने एजबेस्टन में अपनी विस्फोटक पारी के दौरान एक लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब पंत के नाम है. पंत ने अब तक 24 छक्के लगाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम था.दक्षिण अफ्रीका में बेन स्टोक्स के 21 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था.

दूसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत

उधर दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने पारी घोषित कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जिसके बाद फिर गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 विकेट भी झटक लिए हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

8 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

9 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

9 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago