उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण लड़कियों का रेट 15-16 लाख तो दलित की बेटी…100 करोड़ की फंडिंग से छांगुर पीर ने ऐसे फैलाया धर्मांतरण का जाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बड़े स्तर पर अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। हिंदू लड़कियों और परिवारों को धर्मांतरण कराने के लिए ये लोग मोटी रकम खर्च करते थे। इस मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी साथी नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी ATS ने छांगुर बाबा को बलरामपुर के उटरौला कस्बे से अरेस्ट किया।

100 करोड़ की हुई फंडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों को विदेश से 100 करोड़ की फंडिंग हुई थी। जांच एजेंसियों के तहकीकात में पता चला कि इन लोगों का ग्रुप है। ये गरीब और मजबूर लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं, फिर उन्हें मुस्लिम बना देते थे। हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने के लिए इन्होंने जातियों के हिसाब से अपना रेट तय कर रखा था। ATS ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पीछे लगी थी ATS

बताया जाता है कि यूपी ATS दोनों के पीछे 2024 से लगी हुई थी। बाबा छिपा हुआ था लेकिन अब लखनऊ से पकड़ा गया। बाबा के चक्कर में आकर नवीन रोहरा अपने पूरे परिवार के साथ मुस्लिम बन गया। पीर बाबा ब्राह्मण और राजपूत लड़की को 15 से 16 लाख रूपया देता था। पिछड़ी जाति की लड़की अगर इस्लाम अपनाती थी तो उसे 10 से 12 लाख रुपए दिए जाते थे।

बड़ा नेटवर्क चला रहा पीर

UP ADGP Law and Order अमिताभ यश का कहना है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में छांगुर बाबा उर्फ ​​जमालुद्दीन बाबा जो खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताकर धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चलाता है। जांच में पता चला कि वह अपने एजेंटों के जरिए लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराता है।

खाड़ी देशों ने किया फंडिंग

अमिताभ यश आगे बताते हैं कि ​​जमालुद्दीन बाबा ने कई कस्बे में संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। वह शख्स 40-50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुका है। यह सारी जानकारी जुटाने के बाद केस दर्ज किया गया और फिलहाल यूपी एटीएस जांच कर रही है। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। उसे ज्यादातर फंडिंग खाड़ी देशों से किया गया है।

 

खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत

आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

14 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

38 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

40 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

59 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago