देश

कांग्रेस ने देश का मनोबल गिराया, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान PM मोदी ने कहा- किसी ने युद्ध नहीं…

Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों पर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मत भले ही दलहित में न मिलें, लेकिन देशहित में हमारे मन हमेशा एक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत की सेनाओं ने जिस तरीके से जवाब दिया,उससे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की मिसाल पेश की गई। पीएम ने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल पाकिस्तान बल्कि दुनिया के लिए भी एक सख्त संदेश है कि भारत अपने सुरक्षा हितों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में असुरक्षा का माहौल था, लोग बम धमाकों और आतंकवादी हमलों से डरते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत किया। मोदी ने कहा कि सिंधु जल समझौता जैसे फैसले कांग्रेस सरकारों की नाकामियों का प्रतीक रहे हैं, जिन्होंने भारत के राष्ट्रीय हितों से समझौता किया।

साथ ही पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत डिफेंस सेक्टर में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर हो चुका है और रक्षा क्षेत्र में भारत की भूमिका पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि एक दशक में डिफेंस बजट तीन गुना बढ़ चुका है और डिफेंस एक्सपोर्ट में भी 30 गुना वृद्धि हुई है। पीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की बनाई मिसाइलों और तकनीकी संसाधनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान को एक झटका लगा।

आतंकियों के अड्डों पर सीधा प्रहार कर उनके आकाओं को बनाया निशाना

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमने आतंकियों के अड्डों पर सीधा प्रहार किया और उनके आकाओं को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान को एक सख्त चेतावनी है कि यदि पाकिस्तान ने भारत पर कोई दुस्साहस किया,तो भारत जवाब देगा और इस बार वो कोई समझौता नहीं करेगा। पीएम ने पाकिस्तान के खिलाफ किए गए इस ऑपरेशन की सफलता को ‘नई भारतीय शक्ति’ के रूप में प्रस्तुत किया।

ये भी पढें : सीजफायर पर लोकसभा में राहुल गांधी ने दिया PM मोदी को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे…

सफलता पर संदेह कांग्रेस का पुराना रवैया है : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस का पुराना रवैया हमेशा से ही सेना के खिलाफ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की सफलता पर भी संदेह व्यक्त किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि देश ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं ,पाकिस्तान से बातचीत को नहीं बढ़ने दिया और उनके आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अब भारत ने यह तय कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा और यदि पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो उसे इसकी कड़ी सजा मिलेगी।

भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने अपनी सेना को पूरी छूट दी और देश के सामर्थ्य का परिचय कराया। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि यह भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक था।

उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस से यह भी अपील की कि वह पाकिस्तान के दबाव में न आए और देश के विजय के क्षणों पर सवाल उठाना बंद करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के भविष्य से खेलने का कोई मौका नहीं देंगे। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, और जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का रास्ता नहीं छोड़ता, भारत एक्शन लेता रहेगा।प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि हमारा भारत एक समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र बनेगा, यह हमारा संकल्प है। आज के भारत की पहचान उसी संकल्प से बनती है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago