Breaking

PM Modi का तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा, मेलबर्न के Marvel Stadium में होगा भव्य स्वागत

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर वहां बसे भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेलबर्न में आयोजित होने वाले बड़े सामुदायिक कार्यक्रम "Melbourne Meets Modi" के लिए हजारों लोग पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। यह आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के स्वागत कार्यक्रम "Melbourne Meets Modi" के लिए अब तक करीब 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में प्रस्तावित है। आयोजन की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन (AIF) ने संभाली है, जो विभिन्न भारतीय संगठनों और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तैयारियों में जुटा हुआ है।

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक सहयोग और आपसी साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर बनेगा। भारतीय समुदाय के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और कारोबारी संगठनों में भी इस आयोजन को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।

9 और 10 जुलाई के बीच प्रस्तावित है दौरा

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा 9 से 10 जुलाई के बीच हो सकता है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की ओर से विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के बहु-देशीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसमें इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड का दौरा भी शामिल रह सकता है।

यदि यह कार्यक्रम तय समय के अनुसार आयोजित होता है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह वर्ष 2014 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। हाल के वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

अल्बानीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की संभावना

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। इस दौरान व्यापार, शिक्षा, तकनीक, महत्वपूर्ण खनिज संसाधन, रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

ठंड के चलते इनडोर स्थल का चयन

मेलबर्न में सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए मार्वल स्टेडियम का चयन किया गया है। यह एक बड़ा इनडोर परिसर है, जहां हजारों लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित किया जा सकता है। आयोजकों के मुताबिक, भारतीय मूल के लोगों के अलावा कई व्यावसायिक और सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाई है और बड़ी संख्या में भागीदारी की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी; जानें अपना राशिफल


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

46 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago