Breaking

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM Modi को जान से मारने की धमकी

PM Modi Threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई को प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मेलबर्न में आयोजित होने वाले 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पोस्ट पर दी गई धमकी

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी फेसबुक पर उस पोस्ट के नीचे दी गई थी, जिसमें मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम का प्रचार किया गया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'अबू मुस्तफा' नाम के फेसबुक अकाउंट से टिप्पणी की गई, जिसमें लिखा था कि "बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे हैं।" टिप्पणी सामने आते ही मामला ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को सौंप दिया गया।

IP एड्रेस की पहचान, जांच जारी

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने धमकी देने वाली पोस्ट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान कर ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट किसने की और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन हुआ है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दी गई धमकी को वहां की सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से लेती हैं।

कई एजेंसियां संभालेंगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयों के पास होगी। सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेने के साथ भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में मेलबर्न का यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑनलाइन धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी देखे: दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज

Tanisha Verma

Recent Posts

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

29 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

54 minutes ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

1 hour ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

1 hour ago

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

1 day ago