Breaking

PM मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जींद और सोनीपत के बीच चलेगी

PM ModI Flag off Hydrogen Train: देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने भी इस ऐतिहासिक शुरुआत को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

रेलवे समेत कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा-पंजाब दौरे के दौरान अमृत भारत योजना के तहत विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके अलावा 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। पीएम मोदी चंडीगढ़ और जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे, स्वास्थ्य, संपर्क और शिक्षा से जुड़ी ये परियोजनाएं लोगों, खासकर युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

बच्चों ने साझा किया हाइड्रोजन ट्रेन का अनुभव

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर रहे कई स्कूली बच्चों ने इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की। छात्रा पावनी ने कहा कि जींद के लिए यह गर्व का पल है और इस ट्रेन से शहर को देशभर में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और इससे प्रदूषण नहीं होता, जो भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है।

Sunil Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago