देश

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया भव्य उद्घाटन, असम बनेगा विमानन हब

PM Modi Inauguration New Terminal Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल-2 भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरे टर्मिनल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रोजेक्ट की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।

भविष्य में रोजगार के नए अवसर

नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल की कुल क्षमता सालाना 1 करोड़ 31 लाख यात्रियों को संभालने की है। टर्मिनल के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पूरे एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये विमानों की मरम्मत, रखरखाव और ओवरहॉल (MRO) सुविधाओं के लिए रखे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

क्या है खास बातें

गौरतलब है कि एयरपोर्ट का नाम असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट परिसर में उनकी 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। नया टर्मिनल लगभग 1 लाख 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और इसका डिजाइन असम की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।

दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार

विशेषज्ञों के अनुसार यह एयरपोर्ट न केवल पूर्वोत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण विमानन केंद्र बनेगा, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भी प्रवेश द्वार का काम करेगा। इससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस कदम से असम को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक प्रमुख विमानन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश में हादी के जनाजे में सैलाब, न्याय की गुंज ने पूरी सड़क गूंजाई

Shagun Chaurasia

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago