दुनिया

बांग्लादेश में हादी के जनाजे में सैलाब, न्याय की गुंज ने पूरी सड़क गूंजाई

Sharif Osman Hadi: बांग्लादेश में ढाका के मणिक मिया एवेन्यू पर शनिवार दोपहर उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी पर 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान पलटन इलाके में हुए हमले के बाद गंभीर रूप से गोली लगी थी। उन्हें पहले ढाका में इलाज दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां गुरुवार रात उनका निधन हो गया।

जनाजे के मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों से लोग जुटे और न्याय की मांग में नारेबाजी की। कई लोग जुलूस के रूप में पहुंचे, जिनमें राजनीतिक और नागरिक संगठनों के लोग शामिल थे। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में भारी भीड़ स्पष्ट रूप से नजर आई, जिसने यह संदेश दिया कि हादी की मौत ने पूरे देश में गहरी हलचल पैदा कर दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मणिक मिया एवेन्यू और संसद परिसर के प्रवेश द्वारों पर तलाशी व्यवस्था की गई, जबकि सेना, पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन और अंसार के जवान तैनात थे। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध था।

शरीफ उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा संसद भवन के साउथ प्लाजा में दोपहर 2 बजे अदा की गई। परिवार की इच्छा के अनुसार उन्हें राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया। हादी के समर्थक उनकी मौत को लोकतांत्रिक आंदोलन पर बड़ा प्रहार मान रहे हैं। जनाजे में शामिल लोग जोर देकर कह रहे थे कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि एक आंदोलन की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

8 minutes ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

40 minutes ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

1 hour ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

1 hour ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

2 hours ago