Prime Minister Modi
G20 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 नवंबर) को जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी वहां 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 20वें G20 लीडर्स’ समिट में भाग लेने वाले है। बता दें कि यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हो रहा है। इसमें प्रमुख बात यह है कि पहली बार G20 समिट अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होने जा रहा है। साथ ही यह लगातार चौथी बार है जब G20 सम्मेलन ग्लोबल साउथ में हो रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के बुलावे पर रवाना होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन कई तरह से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत की G20 अध्यक्षता (2023) के दौरान अफ्रीकन यूनियन को G20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था, और अब अफ्रीका में होने वाला यह समिट उस बड़े फैसले को और मजबूत करता है।
इस बार 2025 के G20 सम्मेलन की थीम ‘Solidarity, Equality and Sustainability’ (एकजुटता, समानता और स्थिरता) रखी गई है। यह थीम भारत और ब्राजील में हुए पिछले दो सम्मिट्स की निरंतरता को आगे बढ़ाती है। PM मोदी ने इसपर कहा कि वे सम्मेलन में ‘वसुधैव कुटुंबकम’- One Earth, One Family, One Future की सोच के आधार पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।
ये भी पढ़े : बिल पास करने को लेकर SC का फैसला, अदालत राज्यपाल की भूमिका को टेकओवर नहीं कर सकती
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 6वीं IBSA (भारत-ब्राज़ील-दक्षिण अफ्रीका) समिट में भी हिस्सा लेंगे। यहां तीनों देश रणनीतिक सहयोग, दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों, आर्थिक साझेदारी और विकास से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वे वहां भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी बहुत उत्सुक हैं। दक्षिण अफ्रीका का भारतीय डायस्पोरा दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समूहों में से एक माना जाता है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…