Horoscope 21 nov , 2025
Horoscope 21 Nov,2025 : आज के दिन 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह की घटनाएं देखने को मिलेंगी। कहीं खुशियों की बरसात होगी, तो कहीं थोड़ी परेशानियां भी दिख सकती हैं। आइए जानते हैं, आज का सरल और आसान भाषा में राशिफल-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावटें ला सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आज खर्च आमदनी पर हावी रहा तो कामकाज प्रभावित हो सकता है। सलाह है कि निर्णय अपने विवेक से लें और दूसरों पर निर्भर न रहें।
वृषभ राशि के जातकों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। व्यापार में अवरोध और वैवाहिक जीवन में वाणी संयम की आवश्यकता बताई गई है।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से भेंट कराएगा। व्यापारिक सफलता मिलने से खुशी होगी, लेकिन जिम्मेदारी भरे कार्य अधूरे रह सकते हैं।
कर्क राशि जातकों को आज अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, लेकिन अत्यधिक क्रोध नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
सिंह राशि वालों के कुछ महत्वपूर्ण काम आज सफल होंगे। व्यापारियों को परिश्रम का पूर्ण फल भले न मिले, लेकिन आय में वृद्धि की संभावना है। यात्रा के योग भी बने हुए हैं।
कन्या राशि के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों से संपर्क भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों के निर्णय सफल होंगे, हालांकि घर-परिवार में तनाव बना रह सकता है।
तुला राशि के जातकों को आज हर कार्य के पहले हानि-लाभ पर विचार करना चाहिए। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
ये भी पढ़े : Kharmas 2025 : जाने कब से लग रहा है खरमास, आखिर इन दिनों क्यों नहीं करते शुभ काम
वृश्चिक राशि वाले आज अपने सक्रिय विरोधियों से सतर्क रहें। संतान की योग्यता से लोग प्रभावित होंगे और परिवार आपके फैसलों को स्वीकार करेगा।
धनु राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक मामलों में लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। हालांकि पिता से मतभेद के चलते परिवार में तनाव बढ़ सकता है। व्यावसायिक उन्नति भी संभावित है।
मकर राशि के जातकों को आज कार्यालय में अच्छा वातावरण मिलेगा। व्यापार में लाभ तथा परिवार में सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से चले विवाद सुलझने की पूरी संभावना है।
कुंभ राशि के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे, जबकि व्यापारियों का कामकाज अच्छा रहेगा। लेकिन आय से अधिक खर्च होने की चेतावनी दी गई है।
मीन राशि के व्यापारियों की रुकी योजनाएं आज शुरू हो सकती हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है, हालांकि विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। निजी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…