PM Modi Netherland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मौजूदा विदेश दौरे के दूसरे चरण में 15 से 17 मई तक नीदरलैंड्स की यात्रा पर हैं। इस दौरान एम्स्टर्डम में उनकी मुलाकात नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर, मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से होगी। इस हाई-प्रोफाइल दौरे में ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई अहम समझौतों पर चर्चा और सहमति बनने की उम्मीद है।
भारत और नीदरलैंड के बीच सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर एक अहम समझौता होने की संभावना है, जिसे दोनों देशों के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत सरकार पिछले कुछ समय से चिप निर्माण और एआई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दे रही है। हाल ही में भारत में आयोजित एआई समिट में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे, जबकि इससे पहले हुई सेमीकॉन प्रदर्शनी में नीदरलैंड की कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इन लगातार बढ़ते सहयोगों को देखते हुए माना जा रहा है कि सेमीकंडक्टर और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर बड़े स्तर पर काम कर सकते हैं।
India और Netherlands के बीच व्यापार और निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस दौरे में बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, कृषि तकनीक और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। भारत खासतौर पर वाटर मैनेजमेंट और मॉर्डन खेती में नीदरलैंड के अनुभव का फायदा उठाना चाहता है।
पीएम मोदी इससे पहले 2017 में नीदरलैंड गए थे। वहीं, इसी साल नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…