Breaking

ईरान युद्ध के बीच तेल-गैस संकट पर PM मोदी ने संसद में रखी अपनी बात, कहा- 27 की जगह 41 देशों से आयात कर रहे हैं

PM Modi in Lok Sabha: मिडल ईस्ट में ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा सदन में तेल और गैस संकट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार देश में तेल-गैस संकट से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और अब 27 की बजाय 41 देशों से आयात किया जा रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस संकट को तीन हफ्ते से अधिक समय हो चुका है और दुनिया भर के देश समाधान की अपील कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की मदद के लिए भारतीय मिशन सक्रिय हैं और 24×7 हेल्पलाइन के जरिए जरूरी सहायता और जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस तेल और एलपीजी की स्थिति पर देश को गुमराह कर रही है…असम से पीएम मोदी ने साधा निशाना

3.75 लाख भारतीयों को सुरक्षित लाया गया

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों में हालात खराब है। पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक करीब 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। साथ ही ईरान से ही हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने इन 5 चीजों को लेकर बताई योजना

पीएम मोदी ने तेल-गैस संकट पर कहा कि वर्तमान में हमारे पास 65 लाख मीट्रिक टन की रिजर्व की व्यवस्था पर काम जारी है। सरकार अलग अलग देशों के सप्लायर्स से संपर्क में है। अन्न-राशन पर को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार है। आपात स्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं।" पीएम मोदी ने बढ़ती गर्मी में पावर सप्लाई को लेकर कहा कि आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी। देश के पावर प्लांट में कोल स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने एनर्जी सेक्टर पर गहराते संकट पर कहा कि अर्थव्यवस्था एनर्जी सेक्टर पर निर्भर है। युद्ध के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सरकार काम कर रही है। साथ ही कहा कि युद्ध में शामिल सभी पक्षों से भारत शांतिपूर्ण समाधान निकलवाने पर प्रोत्साहित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: केसी त्यागी अपने बेटे संग RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago