PM Modi
PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार से 5 देशों की विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। सबसे पहले वो घाना जाएंगे। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पिछले तीन दशक में यह पहली घाना यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नेहरू 1957 में और 1995 में नरसिम्हा राव घाना गए थे। पीएम मोदी वहां राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार, एनर्जी, खेती और वैक्सीन हब डेवलप करने के क्षेत्र पर अहम समझौते करेंगे।
मुलाकात के दौरान भारत का UPI और डिजिटल पेमेंट सिस्टम घाना में लाने पर बात होगी। इससे दोनों देशों में डिजिटल लेन देन हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की संसद और वहां रह रहे 15 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति महामा ने स्टेट डिनर का आयोजन रखा है। कोविड के समय में घाना को भारत ने 6 लाख वैक्सीन दी थी।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और घाना एक दूसरे के मजबूत समर्थक रहे हैं। दोनों NAM यानी गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य हैं। UN में घाना भारत की स्थाई सदस्यता के दावे का समर्थन करता है। मालूम हो कि घाना ब्रिटेन से आजाद होने वाला पहला अफ्रीकी देश था। गांधी के आदर्शों का पालन करते हुए घाना आजाद हुआ था।
घाना के बाद पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत का ग्लोबल साउथ में संबंध गहरा करना, आर्थिक सहयोग बढ़ाना, जालयवायु परिवर्तन जैसी साझा चुनौतियों का समाधान करना है। PM मोदी ब्राजील में 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में भी शामिल होंगे। भारत विकासशील देशों और ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच से जुड़कर एक सेतु के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करने में लगा है।
सत्ता के नशे में चूर हो… मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को फटकारा, जानें पूरा मामला
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…