नोएडा

नोएडा से बड़ी खबर : कारोबारी की पत्नी निकली पाकिस्तानी जासूस, पति ने किया खुलासा

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक एक रियल एटेट कारोबारी ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी को शक है कि उसकी पत्नी एक पाकिस्तानी जासूस है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पहले से किसी पाकिस्तानी युवक के साथ शादी रचा चुकी है, झूठ बोलकर उसको भी फसाया है। शादी करने के तीन महीना बाद ही वह कहीं गायब हो गई। इस मामले में अब युवक ने केंद्र सरकार और पुलिस से जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

कारोबारी लोकेश राठी ने दिल्ली और नोएडा पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-105 में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से दिसंबर 2019 में मथुरा की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद 12 मार्च 2020 को वह लापता हो गई। जब उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश की तो नए-नए रहस्य खुलते गए। इसके बाद से वह और उनका परिवार सदमे में हैं। लोकेश का कहना है कि कोरोना काल से ही वह अपनी पत्नी को खाज रहा है लेकिन वह मिल ही नहीं रही है। वह होली के अवसर पर अपने घर मथुरा के लिए गई थी। तभी से वह लापता है। उहोंने इस संबंध में दिल्ली के द्वारका और नोएडा के सेटर-39 थाने में गुमगुशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लोकेश का कहना है कि महिला के पासपोर्ट की भी जांच होनी चाहिए। उनको शक है कि उनकी पत्नी जासूस हो सकती है।

बेटा पाकिस्तान में रह रहा, कई बार जा चुकी वहां

कारोबारी लोकेश राठी के मुताबिक, उसकी पत्नी चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई थी। जहां उसने साल 2008 में पाकिस्तानी युवक अतीक से शादी रचा ली। इसके बाद उनका एक बेटी भी है, जो इस टाइम पाकिस्तान में ही रह रहा है। वर्ष 2011 में चीन से भारत आने के बाद वह मई 2012 में पाकितान गई और वहां तीन महीने 17 दिन रही। इसके बाद वह फिर भारत लौटी और एक हफ्ते के बाद दोबारा पाकितान गई और पांच दिन रही।

जान से मारने की धमकी भरे कॉल

लोकेश राठी का कहना है कि उसकी पत्नी का हमेशा पाकितान आती जाती रहती है। दिल्ली में रहकर वही उसके कई शहरों के लोगों से संपर्क है। पत्नी की तलाश के दौरान उनकी जान से मारने की धमकी वाले कॉल तक आने शुरू हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद वह केंद्र सरकार तक पहुंचे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago