Mohammed shami : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कानूनी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है.कोलकाता हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में शमी को अपनी पूर्व पत्नी हसीन जहां और बेटी को हर महीने कुल 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है.
कोलकाता की शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए गुजारा भत्ता की राशि बेटी और मां दोनों की आर्थिक स्थिरता के लिए उचित और निष्पक्ष बताया. कोर्ट ने फैसले में कहा कि शमी को हसीन जहां को 1.5 लाख रुपये और अपनी बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह देने होंगे.
अपने फैसले में जस्टिस मुखर्जी ने कहा कि मेरे विचार से,याचिकाकर्ता नंबर 1 (हसीन जहां) को 1.5 लाख रुपये और उनकी बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रति माह देना न्यायसंगत है.कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मोहम्मद शमी अपनी बेटी की शिक्षा या भविष्य की आवश्यकताओं के लिए स्वेच्छा से अतिरिक्त सहयोग भी कर सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि हाइकोर्ट का यह फैसला उस याचिका पर आया है, जो 2018 में अलीपुर कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी. उस समय कोर्ट ने शमी को हसीन को 50,000 रुपये और बेटी के लिए 80,000 रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया था. लेकिन हसीन इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हसीन ने कहा था कि गुजारा की राशि कम है और उसने अपने लिए 7 लाख तथा बेटी के लिए 3 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता की मांग की थी. इतनी बड़ी रकम के लिए उन्होंने शमी की 2020-21 की 7 करोड़ रुपये से अधिक की आय का हवाला दिया था.
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी 2014 में हुई थी और 2015 में दोनों की एक बेटी का जन्म हुआ.हसीन जहां एक मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की पूर्व चीयरलीडर रह चुकी हैं. साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे,जिसके बाद बीसीसीआई ने शमी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था.हालांकि बाद में बीसीसीआई की जांच में आरोप निराधार साबित हुए.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…