देश

सत्ता के नशे में चूर हो… मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को फटकारा, जानें पूरा मामला

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को तगड़ी फटकार लगाई है। शिवगंगा जिले में मंदिर के गार्ड अजित कुमार (27) की पुलिस कस्टडी में मौत मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को जमकर फटकारा है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने इस मामले में खुद से ही नोटिस लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक गार्ड अजित के शरीर पर चोट के 44 निशान पाए गए थे। जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने मामले पर हैरानी जताते हुए कहा कि तमिलनाडु की पुलिस इस वक्त सत्ता के नशे में चूर है।

हाईकोर्ट ने क्या कहा

जस्टिस सुब्रमण्य ने अजित की चोट सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पीठ, मुंह और कानों पर मिर्च का पाउडर लगाया गया था। उसके पूरे शरीर की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वो तुरंत ही मर गया। साधारण हत्यारा भी कभी इस तरह की चोटें नहीं पहुंचाता है। जज ने कहा कि पुलिस ने जो किया है वो क्रूरता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों, जहां पर लिट्रेसी रेट कम है, वहां पर भी ऐसी घटनाएं कभी नहीं होती हैं। तमिलनाडु में जहां पर सरकार कहती है कि हम हर चीज में उत्तर के राज्यों से आगे हैं। आप अपने राज्यों में इस तरह की घटना को कैसे होने देते हैं? तमिलनाडु जैसे राज्य, जो शैक्षणिक रूप से काफी विकसित हैं। वहां इस तरह की हरकतें होना काफी खतरनाक है।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल में कुदरत का कहर, चार जगह फटे बादल, पुल के साथ बह गईं कई गाड़ियां

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

27 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

46 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago