पश्चिम बंगाल

कोलकाता गैंगरेप को ममता के मंत्री ने बताया छोटी-मोटी घटना, बीेजेपी ने घेरा

Kolkata Rape Case: कोलकाता गैंगरेप मामले में टीएमसी नेताओं की ओर से विवादित बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल सरकार में सिंचाई मंत्री मानस भूनिया ने भी ऐसा ही बयान दिया जिस पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने टीएमसी नेता का वीडियो शेयर किया है। जिसमें ममता के मंत्री कहते हैं,जब भी कोई छोटी घटना भी घटती है तो वो कहने लगते हैं, गया, गया गया रे।

‘यह सब समाज का संकट है’

यही नहीं, वीडियो में मानस भूनिया कहते हैं, घटनाएं सबके परिवार में होती हैं। कोई पति तकिए से पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर देता है। पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूमने जाती है और पति को खाई में गिरा देती है। यह सब समाज का संकट है। वहीं अब इस वीडियो पर अमित मालवीय ने कहा, कोलकाता में 24 साल की लड़की के साथ जो हुआ, पूरा देश उससे दुखी है, लेकिन TMC के नेता रेप (Kolkata Rape Case) को सामान्य बताने में लगे हुए हैं। वो केवल अपनी बॉस ममता बनर्जी का ध्यान खींचना चाहते हैं।

मदन मित्रा और कल्याण बनर्जी के बयानों की आलोचना

उन्होंने कहा, पहले TMC के मदन मित्रा ने पीड़िता के भाग्य को कोसा। इसके बाद सांसद कल्याण बनर्जी ने कह दिया कि जब दोस्त ही दोस्त का रेप करते हैं तो पुलिस क्या कर सकती है। अब राज्य के सिंचाई मंत्री रेप को छोटी घटना बता रहे हैं। वो पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ने को कह रहे हैं। ममता बनर्जी भी उनको मौन समर्थन दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष यात्रियों का क्यों होता है दुनिया का सबसे महंगा बीमा, पॉलिसी में क्या-क्या होता है कवर?

अमित मालवीय ने कहा, एक युवती को अपने जुनून की सजा भुगतनी पड़ी। उसके साथ TMC के छात्र नेता ने रेप (Kolkata Rape Case) किया। ममता बनर्जी के नेता सिर्फ इसका मजाक बना रहे हैं। यह सबसे बड़ी क्रूरता है। वहीं, बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राज्य के सिंचाई मंत्री गैंगरेप को छोटी घटना बता रहे हैं। उनका यह बयान TMC को बेनकाब करता है। इससे हमारी माताओं और बहनों के बारे में उनकी सोच पता चलती है।

यह भी देखें:  जनरल Upendra Dwivedi का भूटान दौरा, चीन के चेहरे पर तनाव की लकीरें

हालांकि, बीजेपी के हमले के बाद मंत्री भूनिया ने भी अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कस्बा की घटना की कड़ी निंदा करती है। मैं भी इस तरह की घटना की निंदा करता हूं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मेरा बयान कस्बा की घटना को लेकर नहीं था। मेरी बातों का गलत मतलब निकालकर मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago