Donald Trump and Elon Musk
नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मस्क को सरकार से मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाए, तो फिर उन्हें अपनी दुकान (कंपनी) बंद करके साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सब्सिडी बंद होने के बाद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला न तो इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन कर पाएगी और न ही स्पेसएक्स के रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च हो पाएंगे।
ट्रंप ने कहा कि सरकारी सब्सिडी के तौर पर एलन मस्क को इतना ज्यादा पैसा मिला है, जितना शायद ही किसी और व्यक्ति को मिला हो। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुझाव दिया है कि DoGE इस मामले की अच्छे से जांच करे। इससे हमारे देश का काफी पैसा बचेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से काफी पहले ही पता था कि मैं ईवी मैंडेट के खिलाफ में हूं। ट्रंप ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां अच्छी हैं, लेकिन हर इंसान को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर करना गलत है।
उधर, एलन मस्क ने शनिवार को एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की फिर से आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘ट्रम्प का यह बिल लाखों अमेरिकी लोगों के बेरोजगार कर देगा। यह बिल हमारे देश को बहुत बड़ा रणनीतिक नुकसान पहुंचाने वाला है।
इसके साथ ही मस्क ने बिग ब्यूटीफुल बिल को पागलपन से भरा हुआ और विनाशकारी बताया है। उन्होंने कहा यह कानून पुराने उद्योगों को रियायत देता है, इससे भविष्य के उद्योग तबाह हो जाएंगे। बता दें कि एलन मस्क ने पिछले महीने इसी बिल को लेकर गवर्नमेंट एफिशिएंसी विभाग के प्रमुख का पद छोड़ दिया था।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…