Himachal Pradesh Weather
मंडी/शिमला। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तेज बारिश हो रही है। मंडी में सोमवार की सुबह 4 जगह बादल फट गए। मंडी शहर का नाला पूरे उफान पर है। वहीं कुकलाह में बारिश के तेज बहाव की वजह से पुल के साथ कई गाड़ियां बह गई हैं।
हिमाचल में तेज बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के एंट्री गेट पर मलबा जमा हो गया है, यह मलबा पहाड़ टूटने से जमा हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
बता दें कि रविवार से ही हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। लैंडस्लाइड की वजह से प्रदेशभर की 285 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप्प पड़ी है। मानसून आने के बाद से ही राज्य में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही चार लोगों की जान गई है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…