देश

अपने सबसे लंबे कूटनीतिक दौरे पर PM Modi…8 दिन में करेंगे 5 देशों की राजनयिक यात्रा

Pm Modi five-nation tour : कल यानी की 2 जुलाई 2025 को पीएम मोदी अपने 10 साल में सबसे लंबे राजनयिक यात्रा पर जा रहें है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार से शुरु होने वाली यह यात्रा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान पीएम मोदी दक्षिण अमेरिकी, कैरेबियाई और अफ्रीकी की पांच देशों का यात्रा करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा

जानकारी के अनुसार पीएम (PM Modi) का यह दौरा घाना से शुरू होगा जिसके बाद प्रधानमंत्री कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो और फिर अर्जेंटीना जाएंगे. अर्जेंटीना से 17वें ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के लिए रवाना होंगे और फिर शिखर सम्मेलनों के अंतिम चरण के लिए वो नामीबिया जाएंगे.

किस देश में क्या एजेंडा सेट करेंगे मोदी

  • घाना

प्रघानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली यात्रा है. इसके अलावा यह यात्रा 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी पहली यात्रा है. यात्रा के दौरान पीएम घाना में एक वैक्सीन हब के निर्माण का समर्थन करेंगे और फिर इसके बाद वो घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे.

  • त्रिनिदाद और टोबैगो

त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर पीएम वहां जा रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि यह पीएम की कैरेबियाई देश की पहली यात्रा है. मोदी की यह यात्रा 25 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री त्रिनिदाद और टोबैगो के संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किये जाने की संभावना है.

https://newsindia24x7.tv/world/pm-modi-will-go-on-a-historic-visit-to-this-country-180-years-ago-indians-set-foot-via-sea-route-5554/

  • अर्जेंटीना

यात्रा के तीसरे और अगले पड़ाव में प्रधानमंत्री अर्जेंटीना जाएंगे.जहां राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा,व्यापार और निवेश में चल रहे सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.

  • ब्राज़िल

अर्जेंटीना के बाद प्रधानमंत्री ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राज़ील जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी ब्राज़ील की यात्रा है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल ही में हुए पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए आतंकवाद से संबंधित चिंताओं को लेकर संबोधित करने की उम्मीद है.

  • नामिबिया

पीएम मोदी अपने दौरे का अंतिम चरण में नामीबिया में जाएंगे. यह 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात करेंगे और नामीबियाई संसद को भी संबोधित करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार इस यात्रा का मुख्य फोकस नामीबिया में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) को लागू करने के लिए एक समझौता होगा. यह निर्णय भारत की डिजिटल भुगतान पहल के हिस्से के रूप में आता है, जो भूटान, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, फ्रांस और यूएई में पहले से ही सक्रिय है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

40 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago