Others

PM Modi Speech: राज्यसभा से PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस सरकार में डील का मतलब बोफोर्स घोटाला होता था

राज्यसभा में PM बोले-कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला:

PM Modi Speech: राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए पहुंचे। इस बीच विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए। इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'आदरणीय खरगे जी के उम्र को देखते हुए वे बैठकर भी नारे लगा सकते हैं। यहां युवा सांसद भी हैं।' पीएम मोदी ने डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय के अपने भाषण में विकसित भारत 2047 पर अपनी बात जोरों से रखी। इस दौरान उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुए कार्यों जैसे देश की सेना, हथियार, किसान, गरीबी हटाओ, अंतरिक्ष, स्टार्टअप, अर्थव्यवस्था, बिजली, बीएसएनएल, बांध समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखी। उन्होंने कहा कि हमारी में इच्छा शक्ति थी तभी ये काम पूर्ण हुए जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में सिर्फ कल्पनाएं होती थी। आइये जाने पीएम मोदी के भाषण के प्रमुख अंश कौन-कौन से हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही 6 फरवरी की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया है। धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही को 6 फरवरी की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा- देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेजी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिसा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।' पीएम मोदी ने कहा कि '21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है और दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक था। मैं साफ-साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है। उतना ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।'

मोदी ने कहा- कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखती है

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। यह नारा नहीं है उनके भीतर नफरत की प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कांग्रेस को लगता है कि कैसे मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवर गिराई। नॉर्थ ईस्ट में शांति लाए। उन्होंने कहा, "हमने आतंकियों को जवाब दिया और ऑपरेशन सिंदुर चलाया।"

कांग्रेस ने सिख का अपमान किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'कल इसी सदन के कांग्रेस के शातिर सांसद ने इस संसद में गद्दरा कह दिया। अहंकार इस स्तर पर पहुंच गया है. कांग्रेस के कई टुकड़े हुए कई लोग इधर से उधर गए। वो सिख थे इसलिए उन्हें गद्दार कहा। ये सिख का अपमान था. गुरुओं का अपमान था. वे इसी संसद के सांसद थे

नेहरू-इंदिरा गांधी का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, 'इंदिरा गांधी जिस प्लानिंग कमीशन की धज्ज्यियां उड़ा रही थीं उसके जन्मदाता उनके पिता जी (जवाहर लाल नेहरू) थे। 2014 तक सब प्लानिंग कमीशन के देख रहे थे, लेकिन कोई उसे सुधारने की बात नहीं कर रहा था। कांग्रेस ने जिस तरह से प्लानिंग कमीशन अटकाना, लटकाना, भटकाना वाली कार्यशैली बना दी थी, 2014 में जब हमें मौका मिला तो हमने आकर काम किया और प्लानिंग कमीशन को खत्म कर दिया और नीति आयोग बनाया।'

कांग्रेस ने छोटे किसानों नहीं समझा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'इस देश में 10 करोड़ ऐसे किसान हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है उसको कभी देखा नहीं गया। न ही उनके (कांग्रेस) दिमाग में छोटे किसान को लेकर कोई सोच थी। वो सोचते थे कि बड़े लोगों को साथ लेकर चलेंगे तो काम चल जाएगा।'

पीएम ने केजरीवाल की पार्टी पर साधा निशाना

AAP पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'एक हमारे माननीय सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे, जिसकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीशमहल घर-घर में नफरत का कारण बन गई। ऐसे सभी साथियों से आज में जरूर कहूंगा तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे... आईना देख लिया तो अपना सच्चाई कहां छिपाओगे।'

'घुसपैठिए को बचाने के लिए कोर्ट पर दवाब बनाया जा रहा'

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देश में घुसपैठिए को बचाने के लिए कोर्ट पर दवाब बनाया जा रहा है। घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की नौकरी छीन रहे, आदिवासियों के जमीन छीन रहे और विपक्ष हमें उपदेश दे रहे हैं।'

भारत-यूएस ट्रेड डील पर बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका के साथ ट्रेड डील की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ देश के नौजवानों को लाभ होगा। भारत के प्रोफेसर्स के लिए भी विश्व में बड़े अवसर बन रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वक्त में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है। उन्होंने कहा टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र में सत्ता का हिस्सा रहे। उनकी पहचान क्या बनी, उनके वक्त डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है। आज डील की चर्चा गौरव से होती है।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर जुबानी हमला

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस को लेकर दुनिया में जो छवि है उसे धोने में मुझे ज्यादा समय लग रहा है। सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के पीएम के पुराने भाषण को सुनें। उनमें न कोई सोच, न विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी।'

विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी राज्यसभा में बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कल जो हुआ वो काले धब्बे की तरह था: कांग्रेसी सांसदों के PM की कुर्सी घेराव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago