News Latest

बिहार विधानसभा सत्र में हंगामे के बीच CM ने तेजस्वी पर किया हमला, कहा- तुम्हारा बाप मेरे ही समय में था

Bihar CM Targets Tejashw: बिहार विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में जुबानी जंग चली। सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। अपनी शारीरिक पीड़ा के बावजूद, तेजस्वी यादव ने सदन में खड़े होकर (और बाद में अनुमति लेकर बैठकर) एक के बाद एक के बाद एक कई मुद्दों पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने न केवल विकास के दावों पर सवाल उठाए, बल्कि शायराना अंदाज में सत्ता पक्ष को उनकी 'हदों' का अहसास भी कराया। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, "अभी आपका समय है, मेरा भी दौर आएगा।" 

नीतीश ने तेजस्वी पर किया सीधा हमला

तेजस्वी के इस हमले पर नीतीश ने खुद मोर्चा संभाला और पर्सनल अटैक करते हुए कहा- तुम्हारा बाप मेरे समय का ही है ना, उसका तो शादी भी बाद में हुआ था। तुमको तो मानबे न करते हैं हम, चलो, बैठो। कितना इधर-उधर करता था। तुमको बनाए थे ना। 6 आदमी को खींचने के लिए कहां से पैसा लाया? पैसा कमाता था, इसीलिए हम छोड़ दिए।

सीएम नीतीश के बयान पर हुई नारेबाज़ी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन बयानों के बाद राजद विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे। तेजस्वी यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गरिमा खो चुके हैं और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं क्योंकि उनके पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करवाने के लिए प्रशात किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, 6 फरवरी को होगी सुनवाई

Anamika Anand

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

1 minute ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

20 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

39 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

58 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago