PM Modi

साईं बाबा की जन्म शताब्दी पर पुट्टपर्थी पहुंचे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना से भरा आध्यात्मिक माहौल

PM Modi : आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में बुधवार, 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र मंदिर और महासमाधि पर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे।

समारोह में हुई महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रधानमंत्री मोदी श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने सत्य साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और महान आध्यात्मिक विरासत को समर्पित स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकटों का एक सेट जारी किया। हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को संबोधित किया।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नायडू ने किया स्वागत

सुबह पुट्टपर्थी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता प्रशांति निलयम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे शताब्दी समारोह के मुख्य स्थल हिल व्यू स्टेडियम पहुंच गए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

सीएम नायडू ने व्यक्त की खुशी

सीएम नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा-“माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पुट्टपर्थी में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल होने पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इस पवित्र स्थान की दिव्यता में डूबने और इस क्षेत्र एवं मानवता के लिए भगवान के अपार योगदान को याद करने के लिए उत्सुक हूं।”

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago