झारखंड

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी अस्पताल पहुंचे और पार्थिव शरीर को नमन किया। साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के बेटे हेमंत सोरेन से मिलकर संवेदना प्रकट की।

सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने को लेकर खासतौर से प्रतिबद्ध थे। सीएम हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X)पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे.”

प्रधानमंत्री मोदी जब हेमंत सोरेन से मिल रहे थे तब मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आ रहे थे, प्रधानमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया।


दरअसल, गुरुजी (Shibu Soren) के नाम से मशहूर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगारान अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: निमिषा प्रिया को जल्द फांसी देने की मांग, तलाल के भाई ने एटॉर्नी जनरल को लिखा पत्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री (Shibu Soren) के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे जो लोगों के प्रति अटूट समर्पण के कारण जननेता बने। वे जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से समर्पित थे।

यह भी देखें: Kamchatka Eruption: कामचटका में फटा तबाही का अलार्म! Russia में महाविनाश का डर |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago