दुनिया

PM Modi SCO Summit: PM मोदी ने पहलगाम हमले का किया जिक्र, बोले- “आतंकवाद मानवता की साझा चुनौती”

PM Modi SCO Summit: चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दूसरे दिन प्लेनरी सेशन जारी है। पीएम मोदी ने SCO Summit में बिना पाकिस्तान का नाम लिए आतंकवाद पर जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का आधार सुरक्षा, शांति और स्थिरता है। लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद इस राह में बड़ी चुनौतियां हैं। आतंकवाद किसी एक देश की सुरक्षा चुनौती नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरा है। कोई भी देश, कोई भी समाज और कोई भी नागरिक इससे सुरक्षित नहीं रह सकता।

पहलगाम हमले का किया जिक्र

PM मोदी ने याद दिलाया कि भारत पिछले चार दशकों से निर्दयी आतंकवाद का शिकार रहा है। कई माताओं ने अपने बच्चों को खोया है और अनेक बच्चे अनाथ हुए हैं। हाल ही में पहलगाम में आतंकवाद का घृणित रूप सामने आया। इस कठिन समय में साथ खड़े मित्र देशों का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ भारत की अंतरात्मा पर चोट नहीं बल्कि मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और हर व्यक्ति के लिए एक चुनौती है।

आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा

मोदी ने सवाल किया कि क्या कुछ देशों द्वारा खुलेआम आतंकवाद को समर्थन देना हमारे लिए स्वीकार्य हो सकता है? उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा। सभी देशों को आतंकवाद के हर रूप और रंग का मिलकर विरोध करना होगा। यह हमारा मानवता के प्रति कर्तव्य है।

ये भी पढ़े : Rain Alert : दिल्ली-NCR में आज रिकॉर्ड तोड़ बारिश का अलर्ट, येलो-ऑरेंज चेतावनी जारी

पीएम ने बताया SCO का मतलब

पीएम मोदी ने कहा कि हमें साइबर आतंकवाद और ड्रोन जैसे नए उभरते खतरों का भी सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि एससीओ ने अपनी मजबूती साबित की है। भारत क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (RATS), आर्थिक संपर्क पहल और सांस्कृतिक संवादों के माध्यम से आतंकवाद विरोधी प्रयासों में हुई प्रगति की सराहना करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान SCO का मतलब बताते हुए कहा कि S-सिक्योरिटी, C-कनेक्टिविटी और O- अपॉर्च्युनिटी।

 

 

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago