PM मोदी का ममता बनर्जी  पर निशाना,कहा- TMC सरकार से राज्य को है पांच खतरा

New Delhi:अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में पीएम (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल में हुए दंगों,शिक्षक भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सरकार का क्रूर चरित्र मुर्शिदाबाद और मालदा दंगों में देखा गया कि कैसे एक सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ने दंगों का नेतृत्व किया. उन्होंने हमारी माताओं और बहनों की संपत्ति लूट ली और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि दंगों के दौरान वहां क्या हुआ होगा.

TMC नहीं चाहती राज्य का विकास

गुरुवार को अपने बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार (TMC government) पर "राजनीति खेलने" और राज्य के विकास को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया. पीएम ने नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए ममता बनर्जी की आलोचना की.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार का भी उल्लेख किया.मोदी ने कहा हमने शिक्षक भर्ती परीक्षा में इस सरकार के भ्रष्टाचार का स्तर देखा. उन्होंने युवा शिक्षकों के जीवन को अंधकार में भेज दिया. वे अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं हैं. वे अपने फैसले के लिए अदालत को दोषी ठहरा रहे हैं. गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों के 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों को भर्ती प्रक्रिया को अमान्य करार दिया था.

अगले साल बंगाल में विधानसभा का चुनाव

बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी बिगुल बजाते हुए रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या सरकार ऐसे ही चलेगी? बंगाल की धरती रो रही है, हमें निर्दयी सरकार (Mamata Banerjee) नहीं चाहिए. संबोधन के दौरान पीएम ने राज्य में पाँच खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि  बांग्ला कई समस्याओं से ग्रस्त है. पहला, समाज में हिंसा और अराजकता. दूसरा, माताओं और बहनों की असुरक्षा...वे जघन्य अपराधों का सामना कर रही हैं. तीसरा, बेरोजगारी बढ़ रही है. चौथा, जानलेवा भ्रष्टाचार...प्रशासन में  विश्वास कम होता जा रहा है. पाँचवाँ है शासकों का स्वार्थी रवैया जो गरीबों के अधिकारों को छीन रहा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago