दुनिया

इस देश की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, 180 साल पहले समुद्री रास्ते से भारतीयों ने रखा था कदम

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों में पांच देशों की यात्रा करेंगे। अपनी इस यात्रा में वो 3 और 4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा भी करेंगे जो ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 1999 के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इतना ही नहीं, पीएम मोदी का इस कैरेबियाई देश का दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि 180 साल पहले भारतीयों ने समुद्री रास्ते से पहली बार इस धरती पर कदम रखा था।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय में सचिव नीना मल्होत्रा के मुताबिक, “इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू और प्रधानमंत्री कमला पर्साड-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। साथ ही वो देश की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के साथ संवाद का भी आयोजन किया जाएगा, क्योंकि इस देश की कुल जनसंख्या का लगभग 45% हिस्सा भारतीयों का है।

180 साल पहले गए थे गिरमिटिया मजदूर

दरअसल, करीब 180 साल पहले 30 मई 1845 को भारत से रवाना हुए ‘फतेह-अल-रज़ाक’ नाम के जहाज ने त्रिनिदाद और टोबैगो के तट पर 225 भारतीय गिरमिटिया मजदूरों को उतारा था। ये इस देश में भारतीयों का पहला दौरा था। इन लोगों को गिरमिटिया मजदूर के रूप में ब्रिटिश उपनिवेश में काम करने के लिए भेजा गया था। उस वक्त शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन भारत का प्रधानमंत्री (PM Modi)  उसी धरती पर आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेगा।

यूपी, बिहार और झारखंड से पहुंचे थे लोग

ब्रिटिश शासन के दौरान चीनी और कैरेबियाई गन्ना बागानों में सस्ता श्रम जुटाने के लिए भारत से मजदूरों को भेजा गया था। फतेह-अल-रज़ाक से त्रिनिदाद पहुंचे पहले भारतीयों में ज़्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से थे।

दोनों महिलाएं भारतवंशी

खास बात यह है कि कैरेबियाई देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों महिलाएं भारतवंशी हैं और वो खुद को भारत की बेटियां बताती हैं। दोनों नेता न सिर्फ भारत की विरासत से जुड़ी हैं, बल्कि भारत के साथ राजनयिक और विकास सहयोग को नई दिशा देने को लेकर उत्सुक भी हैं।

यह भी पढ़ें:

https://newsindia24x7.tv/maharashtra/bmc-election-big-meeting-of-maharashtra-congress-in-delhi-discussion-on-contesting-elections-alone-5548/

पीएम मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, अक्षय ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंध भी एजेंडे में शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया दोनों देश एक विस्तृत सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करने का खास सम्मान भी मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री कमला बिसेसर पीएम मोदी के सम्मान में औपचारिक रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

48 minutes ago