बिहार

सीमांचल से लेकर मिथिलांचल तक… बिहार में इस बार 30 सीटों पर RJD को नुकसान पहुंचाएगी AIMIM

पटना। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM तमाम कोशिशों के बाद भी विपक्षी महागठबंधन में शामिल नहीं हो पाई है। इस बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी अब राज्य में तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी कर रही है। ईमान ने कहा कि उन्होंने 15 दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बड़े नेताओं को संदेश भेजा था कि हमें गठबंधन कर लेना चाहिए, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

अख्तरुल ईमान ने क्या जानकारी दी

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि उनकी पार्टी महागठबंधन से कोई भी समझौता न होने की स्थिति में अब तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में है। ईमान ने कहा कि अभी कुछ दलों से हमारी बातचीत चल रही है। एआईएमआईएम के तीसरे मोर्चे में कौन-कौन सा दल शामिल होगा, इस सवाल का ईमान ने जवाब नहीं दिया।

पिछली बार भी बनाया था तीसरा मोर्चा

बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी एआईएमआईएम ने तीसरा मोर्चा बनाया था। AIMIM के ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी, बसपा, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के लोग शामिल थे। 2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में एआईएमआईएम के चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे।

इस बार मिथिलांचल में भी लड़ेगी चुनाव

बता दें कि AIMIM की बिहार इकाई के नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी इस बार सिर्फ सीमांचल ही नहीं बल्कि मिथिलांचल में भी चुनाव लड़ेगी। बता दें कि सीमांचल में 20 सीटें ऐसी हैं, जो मुस्लिम प्रभाव वाली मानी जाती है। इन सीटों पर मुस्लिम आबादी 35 से 70 फीसदी तक है। वहीं, मिथिलांचल में 10 ऐसी सीटें हैं जहां पर मुस्लिमों का प्रभाव है। ऐसे में माना जा रहा है कि 30 सीटों पर AIMIM अपने उम्मीदवार उतार सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इससे सीधे तौर पर राजद को नुकसान पहुंचेगा। मालूम हो कि बिहार में मुस्लिम पारंपरिक तौर पर राजद और कांग्रेस के मतदाता माने जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

प्रेम करना कोई गलती नहीं… अनुष्का यादव प्रकरण पर पहली बार खुलकर बोले तेज प्रताप

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago